Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव : बूथ बदलने से वार्ड 30 के मतदाता परेशान, सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

रांची में नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में जारी है. रातु रोड स्थित श्रद्धानंद सेवा आश्रम मध्य विद्यालय में वार्ड 30 के लिए कुल पांच बूथ बनाए गए हैं. लेकिन मतदाता सूची में बदलाव होने के कारण कई वोटरों के बूथ बदल गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है.
 
  • श्रद्धानंद सेवा आश्रम में बना सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र

Ranchi :  रांची में नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में जारी है. रातु रोड स्थित श्रद्धानंद सेवा आश्रम मध्य विद्यालय में वार्ड 30 के लिए कुल पांच बूथ बनाए गए हैं. लेकिन मतदाता सूची में बदलाव होने के कारण कई वोटरों के बूथ बदल गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है. 

 

बूथ बदलने से मतदाताओं को हो रही दिक्कत

मतदाता सूची में बदलाव होने के कारण कई वोटरों के बूथ बदल गए हैं. ऐसे में उन्हें अपना बूथ ढूंढ़ने में परेशान हो रही है. बूथ नहीं मिलने से वे इधर-उधर भटक रहे हैं. इस वजह से वार्ड 30 में मतदान प्रतिशत पर असर भी पड़ रहा है. 

 

 मतदान केंद्र में उत्साह और आकर्षण

वहीं, दूसरी ओर मतदान केंद्र पर उत्साह का एक अलग रंग भी देखने को मिल रहा है. विद्यालय परिसर में एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां वोट देने के बाद मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व की यादगार तस्वीरें ले रहे हैं. विशेष रूप से युवा मतदाताओं में इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही