Search

 
 
 

रांची: जशपुर के लिए विहार कर गये मुनिश्री प्रमाण सागर जी

 
Ranchi : दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत 108 विद्यासागर जी महाराज के शिष्य 108 मुनिश्री प्रमाण सागर जी अनुयायियों से विदा ले, जशपुर के लिए विहार कर गये. दिगंबर जैन मंदिर, जेजे रोड में सोमवार को अहले सुबह ठंड के बावजूद सद्गुरु का दर्शन कर उन्हें विदा करने के लिए बड़ी संख्या में धर्मावलंबी एकत्रित थे. सुबह सात बजे जैसे ही प्रमाण सागर जी ससंघ अनुयायियों के बीच पहुंचे. वातावरण उनके जयकारे से गूंज उठा. सभी ने नमस्तु कर मुनिश्री से आशीर्वाद पाया. फिर यात्रा शुरू हुई. सबसे आगे प्रचार वाहन मधिम आवाज में भक्ति गीत प्रसारित करते चल रहा था. पीछे से धर्म ध्वज उठा अगुवाई करते विक्रम जैन बढ़ रहे थे. इनके बाद दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री पंकज गंगवाल, गौतम काला, राकेश जैन सहित समाज के लोगों के बीच मुनिश्री चल रहे थे. सभी जेजे रोड, अपर बाजार, कार्टसराय रोड होते हुए गाड़ीखाना चौक से घूमकर जब हरमू रोड के रास्ते आगे बढ़े, तो उमेदमल काला परिवार ने मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन कर आरती उतारी. यहां के बाद काफिला वासुपूज्य जिनालय, रातू रोड पहुंचा. यहां पुन: महाराज जी का पाद-प्रक्षालन किया गया. धर्मावलंबियों ने श्रीजी का अभिषेक कर मंगल कामनाएं की. विधान कर श्रद्धा अर्पित करने को जुटे रहे. मुनि महाराज मंदिर में श्रीजी का दर्शन कर आगे की यात्रा को निकल गये. रातू रोड से गुजर कर ईटकी रोड होते हुए सभी डीएवी हेहल के पास प्रकाश मार्बल में विश्राम को रूके. यहां प्रमाण सागर जी ने आहार चर्या किया. बाद में गुमला रोड के रास्ते वे ससंघ अपने गंतव्य की ओर बढ़ गये. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-sdo-and-municipal-commissioner-appeared-physically-in-high-court-court-said-give-a-fine-one-lakh-applicant/">हाईकोर्ट

में सशरीर हाजिर हुए हजारीबाग DC, SDO व नगर आयुक्त, कोर्ट ने कहा- प्रार्थी को दें एक लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही