Search

 
 
 

नगड़ी डबल मर्डर केस : जमीन विवाद में हत्या की आशंका, SIT गठित

 
Ranchi :  जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में मंगलवार की रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. इस मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी चंदन सिन्हा ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया है.

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए रांची पुलिस की टीम आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जमीन विवाद से लेकर आपसी रंजिश तक हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अपराधियों ने मारी थी गोली

गौरतलब है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने बीती रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों कतरपा गांव के ही थे. उनकी पहचान बुधराम मुंडा (32 वर्षीय) और भतीजा मनोज मुंडा (30 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे. तभी बाइक से आये अपराधियों ने दोनों के पेट में गोली मार दी. उनके साथ एक अन्य युवक भी चल रहा था. लेकिन वह बच गया. उक्त युवक ने बाइक को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन अपराधी वहां से भागने में कामयाब हो गये थे. हालांकि उसका नंबर प्लेट उसके हाथ में आ गया. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही