Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: नागपुरी फिल्म जगत के कलाकार खेलेंगे क्रिकेट, मारेंगे चौके छक्के

Ranchi: झारखंड के नागपुरी कलाकार जेपीएल के तत्वावधान में चार दिवसीय क्रिकेट मैच का खेलगांव मैदान में आगाज करेंगे. शुक्रवार को प्रेस क्लब में अध्यक्ष फिल्म प्रोड्यूसर राजेश कच्छप, मनीष तिर्की, सचिव मोनु राज, कोषाध्यक्ष अधीर राज, नौशाद खान, कुमार सौरभ व अशोक महतो ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान कलाकारों ने कहा कि फिल्म के साथ ही साथ खेल से भी लोगों को मनोरंजन कराने का काम होगा. सभी नागपुरी फिल्म के कलाकार छक्का चौका मारने का प्रयास करेंगे. मैच में 18 टीम बनाया गया है. इसमें दो टीम महिलाओं के लिए है. सभी मैच दस ओवर का होगा. एकदिन मे चार मैच कराने का प्रयास है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा.

मैदान में एक साथ दिखेंगे नागपुरी कलाकार

22 से 25 जनवरी तक होने वाले क्रिकेट मैच में लोक गीतकार, ठेठनागपुरी के कैमरा मैन, सिंगर, एक्टर, बांसुरी बजाने वाला, तबला, गिटार, प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस, मेका पैटीस सभी कलाकार मौजूद होंगे. इस दौरान कलाकारों ने कहा कि झारखंड में नागपुरी फिल्म के लिए अलग से बजट होना चाहिए. क्योंकि झारखंड में फिल्म बनाने के लिए प्राकृतिक दृश्य है. यहां फिल्म इंडस्ट्री बनाया जा सकता है. मौके पर नागपुरी गायक कवि किशन, हीरो दिनेश देवा, गायक राजदेव नायक, हीरोइन वर्षा कुमारी व गायिका सरस्वती बुनकर समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-told-in-the-press-conference-that-he-has-written-a-letter-to-pm-modi-to-give-50-discount-to-students-in-metro/">केजरीवाल

ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी छूट देने को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff6600;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff6600;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff6600;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही