Search

 
 
 

रांची: ओटीसी ग्राउंड में नमो पतंग उत्सव 13 को

 
Ranchi: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में आगामी 13 जनवरी को ओटीसी ग्राउंड रातू रोड के मैदान में नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पतंग उत्सव की शुरुआत झारखंड में 2006 में की थी. जो निरंतर उनके प्रयास से प्रत्येक वर्ष होता आ रहा है. आयोजन के संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हैं. समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि हिंदू धर्म के संग हमारी भारतीय संस्कृति का निर्वाह करते हुए मकर संक्रांति व लोहड़ी के पावन मंगल शुभ अवसर पर नमो पतंग उत्सव का भव्य आयोजन 13 जनवरी को रातू रोड के ओटीसी ग्राउंड में दिन के 11.30 बजे से शुरू किया जा रहा है.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

उन्होंने कहा कि भक्ति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम शुरू किया जायेगा. जिसके तहत पतंग वितरण और उत्सव का भव्य आयोजन रखा गया है. इस उपलक्ष पर समिति द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा साथ ही आयोजन में शामिल सभी लोगों के लिए खिचड़ी के महाभोग की भी व्यवस्था रहेगी.

सफल आयोजन के लिये कमेटी का होगा गठन

इस उत्सव को झारखंड के नगरवासी बड़े ही उत्साह पूर्वक सपरिवार इस्ट मित्रो संग मनाते आ रहे हैं. समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इसे बड़े उत्साह पूर्वक झारखंड समेत रांची नगर वासियों समेत विभिन्न स्थानों में मनाया जाता है. इस उत्सव में पूरे राज्य समेत राजधानी के लोग भी भाग लेंगे और पतंग महोत्सव का पूर्ण आनंद लेंगे. सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा. उत्सव को सफल बनाने में अजय मारू, पुनीत पोद्दार, कुणाल आजमानी, प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, रविंद्र मोदी, राम बांगड़, संजय सिंह, नीरज चौधरी, रमाशंकर बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, संजय जायसवाल, ललित ओझा, सोनित अग्रवाल, सुबेश पांडेय, संजय पांडेय, आशीष अग्रवाल, संजय पोद्दार, कमलजीत सिंह शंटी, नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही