Search

रांची : कोयला व ऊर्जा उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा नासेर

Ranchi : भारत को टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए नेशनल सेंटर फॉर कोल एंड इनर्जी रिसर्च (नासेर) की स्थापना की गई है. यह सेंटर कोयला और ऊर्जा क्षेत्रों में गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में भी सहायक होगा. कोयला और ऊर्जा क्षेत्र की अनुसंधान एवं विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोयला मंत्रालय ने इसकी परिकल्पना की थी. नासेर (NaCCER) की स्थापना दो चरणों में की जा रही है. कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सीएमपीडीआई के नेतृत्व में पहले चरण को विकसित किया गया है. यह सीएमपीडीआई में मौजूदा बुनियादी ढांचे और विशेषज्ञता को मजबूत करता है. जबकि दूसरे चरण को कोल इंडिया के नेतृत्व में दीर्घकालिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक स्थायी विश्व स्तरीय सुविधा रूप में विकसित किया जाएगा. NaCCER का उद्देश्य ऐसे अनुसंधान को अंजाम देना है, जो स्थिरता और पर्यावरणीय प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए कोयला और ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है. इसका उद्देश्य वैश्विक मानकों का एक राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र बनाना है, जहां उद्योगों की चुनौतियों का समाधान परिवर्तनात्मक समाधानों से किया जा सके.

आईआईटी-आईएसएम व टक्समिन में हो चुका है एमओयू

यह सेंटर विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम बनाने, आईआईटी और एनआईटी जैसे अग्रणी संस्थानों के साथ साझेदारी करने और स्टार्ट-अप और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए आईआईटी-आईएसएम धनबाद व टेक्समिन के बीच पिछलेने दिनों एमओयू हो चुका है. जबकि आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी मद्रास के साथ एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

नई तकनीकों को विकसित करने पर जोर

नासेर का जोर नई तकनीकों को विकसित करने पर है. साथ ही टीआरएल-4 के सिद्ध अनुसंधान को प्रयोगशाला से धरातल तक लाना है, जो उद्योगों के विकास और पर्यावरणीय स्थिरता दोनों को संचालित करता है. फंडिंग का बड़ा हिस्सा ऐसी सभी परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा, जो प्रभावी अनुप्रयोगों में तब्दील हो सकती हैं.

विशेषज्ञों की सलाहकार समिति गठित

नासेर को सीआईएल के आरएंडटी फंड सहयोग करेगा. इसके संचालन के लिए देश भर के विशेषज्ञों की एक सलाहकार विशेषज्ञ समिति बनाई गई है. साथ ही विषय विशेषज्ञों का पैनल भी बनाया गया है. यह सेंटर राष्ट्रीय और वैश्विक अनुसंधान में तालमेल को बढ़ावा देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि भारत आने वाले दशकों तक ऊर्जा नवाचार में अग्रणी रहे. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/naxalites-carried-out-ied-blast-in-bijapur-chhattisgarh-9-soldiers-martyred/">छत्तीसगढ़

के बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, 9 जवान शहीद
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp