Search

 
 
 

रांची : खेलगांव में 24 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

 
Ranchi : रांची के खेलगांव में 24 से 27 अगस्त तक झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी. इसी को लेकर सोमवार को विधायक आवास पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने प्रेसवार्ता की. बताया कि खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी. इसमें देश के 2500 खिलाड़ी एवं 500 टेक्निकल ऑफिशियल भाग ले रहे है. यह अबतक का सबसे बड़ा किक्वॉक्सिंग का आयोजन होने जा रहा है. राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के 7 साल से लेकर 18 साल के बालक एवं बालिका भाग लेंगे. सभी खिलाड़ियों का 23 अगस्त को मेडिकल होगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो करेंगे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री हफीजुल हसन मौजूद रहेंगे. समापन समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है.

झारखंड से 150 खिलाड़ी भाग लेंगे

इस प्रतियोगिता में 7 इवेंट्स में 1450 मेडल के लिए खिलाड़ी अपनी दावेदारी करेंगे. जिसमें 360 गोल्ड, 360 सिल्वर और 730 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने तथा खाने का प्रबंध एसोसिएशन द्वारा किया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने बताया कि झारखंड से 150 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें – बेरमो">https://lagatar.in/bermo-main-accused-of-raping-a-minor-arrested/">बेरमो

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही