Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: 28 को आर्किड की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार, देशभर के प्रसिद्ध चिकित्सक रखेंगे विचार

Ranchi: गुरुवार को आर्किड मेडिकल सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. डॉ एससी जैन (चेयरमैन, आर्किड मेडिकल सेंटर) डॉ. पीके गुप्ता (सीईओ), डॉ सौरभ कुमार (एचओडी क्रिटिकल केयर) एवं डॉ कर्नल अंजनी कुमार (मेडिकल सुप्रीटेंडेंट) ने इसकी जानकारी दी. कहा कि विगत कुछ दिनों में आर्किड अस्पताल के तरफ से होने वाले कई कार्यक्रमों के बारे जानकारी देनी थी. इस दौरान आर्किड अस्पताल के चेयरमैन डॉ एस सी जैन ने यह जानकारी साझा की, की क्रिटिकॉन 4.0 झारखण्ड के सबसे बड़े क्रिटिकल केयर कांफ्रेंस के रूप में आर्किड मेडिकल सेंटर की ओर से विगत चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है. इसे पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-sp-congress-want-to-strengthen-their-vote-bank-by-snatching-the-rights-of-obcs-through-the-back-door/">पीएम

मोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती हैं…
आर्किड मेडिकल सेंटर द्वारा 28 अप्रैल को राष्ट्रीय स्टार कांफ्रेंस क्रिटिकॉन 4.0 आयोजन होटल रेडिसन ब्लू में किया जाएगा. क्रिटिकॉन एक प्रकाशस्तंभ के रूप में जाना जाता है जो क्रिटिकल केयर के पथ को रोशन करता है. इस वर्ष क्रिटिकॉन में विश्व प्रसिद्ध NIMHANS -बेंगलुरु से डॉ डी इंदिरा देवी मुख्या वक्ता के रूप में उपलब्ध रहेंगी. इनके अलावा आरएन टैगोर अस्पताल कोलकाता के लिए डॉ कौशिक एस न्यूरोसाइंसेज के पर अपना वक्तव्य रखेंगे एवं मेदांता अस्पताल, लखनऊ के निर्देशक एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नकुल सिन्हा ह्रदय रोग के चिकित्सा पद्धति पर हो रहे विकास पर अनुभव साझा करेंगे. इन वक्ताओं के अलावा झारखंड के अन्य प्रसिद्ध चिकित्सगण भी वक्ता के रूप में अपने अनुभव साझा करेंगे. इन वक्ताओं में डॉ मुनेश्वर कुमार (हृदय रोग विशेषज्ञ, आर्किड मेडिकल सेंटर), डॉ सौरभ कुमार (HOD क्रिटिकल केयर), डॉ निशीथ कुमार (श्वास रोग विशेषज्ञ, आर्किड मेडिकल सेंटर), डॉ प्रियंका सिन्हा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, आर्किड मेडिकल सेंटर), डॉ विक्रम सिंह (न्यूरोसर्जन, आर्किड मेडिकल सेंटर), कुमार सौरभ (न्यूरोलॉजिस्ट, आर्किड मेडिकल सेंटर), डॉ गोविन्द माधव (न्यूरोलॉजिस्ट, आर्किड मेडिकल सेंटर), डॉ नेहा शर्मा (किडनी रोग विशेषज्ञ, आर्किड मेडिकल सेंटर), डॉ जयंत कुमार घोष (लिवर रोग विशेषज्ञ, आर्किड मेडिकल सेंटर) उपस्थित रहेंगे. इस सम्मलेन में बिहार, झारखण्ड एवं ओडिशा के कई सुप्रशिद्ध चिकित्सक भाग लेंगे. इस सम्मेलन के दौरान विचारों के आदान-प्रदान और ज्ञान साझा करने के सत्रों से क्रिटिकल केयर चिकित्सा पद्धति एवं उसके परिणाम को बढ़ाने में मदद मिलेगी. सत्र में नवीनतम साक्ष्य-आधारित मेडिकल केस, तकनीकी प्रगति और उसे जुड़ी मरीजों के केस प्रस्तुतिकरण किया जायेगा जो की डॉक्टरों की निरंतर शिक्षा और शोधन को बढ़ावा देगी. इसे भी पढ़ें-ढुल्लू">https://lagatar.in/dhullu-mahato-has-forcibly-occupied-200-acres-of-land-belonging-to-the-government-and-villagers-saryu/">ढुल्लू

महतो ने सरकार और ग्रामीणों की 200 एकड़ जमीन पर किया है जबरन कब्जा- सरयू
27 अप्रैल को नर्सिकॉन 0.1 मोरहाबादी स्थित आईएमए भवन में आयोजन किया जा रहा है. इसका मूल उद्देश्य रांची के क्रिटिकल केयर नर्सिंग को आधुनिक चिकित्सा पद्धति से अवगत करना तथा अन्य चिकित्सीय जानकारी साझा करना है.  रोगी की अच्छी देखभाल के लिए नर्सों को नवीनतम नर्सिंग पद्धतियों से अवगत रखना आवश्यक है. सत्र में बीएलएस, एसीएलएस, सेंट्रल लाइन प्लेसमेंट एंड केयर, शॉक हेमोडायनामिक लक्ष्य एबीजी एवं अंत में नेबुलाइजेशन की वर्कशॉप होगी. यह नर्सिंग सम्मेलन हमारी नर्सों को प्रेरित करने और सीखने और खुद को उन्नत करने का माहौल बनाने में मदद करेगा. साथ ही साथ उनके करियर में आगे बढ़ने में मददगार होगा और इससे मेडिकल सेंटरों में नर्सिंग देखभाल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इस नर्सिंग सम्मलेन में रांची के कई अस्पताल जैसे - मेदांता अस्पताल, पारस अस्पताल, मेडिका अस्पताल, राज अस्पताल, आदि अन्य कई अस्पताल के नर्सों हिस्सा लेंगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही