- विजेताओं को मिलेगा नगद इनाम
My Bharat Portal पर भी पंजीकृत कराना होगा. प्रतिभागी की उम्र कम से कम 15 और अधिकत्तम 29 वर्ष होनी चाहिए. जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रमंडल स्तर पर भाग ले सकते हैं.
युवाओं में कला, संस्कृति व राष्ट्रीय भावना जागृत करना महोत्सव का उद्देश्य
बता दें कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव रांची में एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है. यह महोत्सव युवाओं को एक मंच प्रदान करता है. जहां वे अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को दिखा सकते हैं. यह महोत्सव न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय भावना से भी जोड़ता है. इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कला, संस्कृति और राष्ट्रीय भावना को जागृत करना है.पंच प्रण थीम पर आधारित होगा प्रतियोगिता
बता दें कि प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे. महोत्सव की थीम "पंच प्रण" पर आधारित होगी. यह थीम युवाओं को देश के प्रति समर्पित होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है.- - बड़ा संकल्प लेकर चलना होगा.
- - हमारे मन के भीतर गुलामी का एक भी अंश है तो उसे बचने नहीं देना है.
- - हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए.
- - एकता और एकजुटता.
- - नागरिकों का कर्त्तव्य.
सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य :
- - प्रथम : 7,000 रुपये
- - द्वितीय : 5,000 रुपये
- - तृतीय : 3,000 रुपये
अन्य प्रतियोगिताएं :
- - प्रथम : 2,500 रुपये
- - द्वितीय : 1,500 रुपये
- - तृतीय : 1,000 रुपये
Leave a Comment