Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : "पंच प्रण" थीम पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव 14 से, तैयारियां पूरी

  • विजेताओं को मिलेगा नगद इनाम
Ranchi :  झारखंड खेल एवं युवा कार्य विभाग की ओर से आगामी 14 दिसंबर से "पंच प्रण" थीम पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव की तैयारियों पूरी कर ली गयी है. रांची के ऑड्रे हाउस में 14 दिसंबर को जिला स्तरीय और 16 दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल), कहानी लेखन, कविता लेखन, विज्ञान मेला (सामूहिक), फोटोग्राफी शामिल हैं. राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 12 दिसंबर तक विकास भवन स्थित जिला खेल कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा प्रतिभागियों को https://mybharat.gov.in">https://mybharat.gov.in">https://mybharat.gov.in

My Bharat Portal पर भी पंजीकृत कराना होगा. प्रतिभागी की उम्र कम से कम 15 और अधिकत्तम 29 वर्ष होनी चाहिए. जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रमंडल स्तर पर भाग ले सकते हैं.

युवाओं में कला, संस्कृति व राष्ट्रीय भावना जागृत करना महोत्सव का उद्देश्य

बता दें कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव रांची में एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है. यह महोत्सव युवाओं को एक मंच प्रदान  करता है. जहां वे अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को दिखा सकते हैं. यह महोत्सव न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय भावना से भी जोड़ता है. इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कला, संस्कृति और राष्ट्रीय भावना को जागृत करना है.

पंच प्रण थीम पर आधारित होगा प्रतियोगिता 

बता दें कि प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे. महोत्सव की थीम "पंच प्रण" पर आधारित होगी. यह थीम युवाओं को देश के प्रति समर्पित होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है.
  1. - बड़ा संकल्प लेकर चलना होगा.
  2. - हमारे मन के भीतर गुलामी का एक भी अंश है तो उसे बचने नहीं देना है.
  3. - हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए.
  4. - एकता और एकजुटता.
  5. - नागरिकों का कर्त्तव्य.

सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य :

  1. - प्रथम : 7,000 रुपये
  2. - द्वितीय : 5,000 रुपये
  3. - तृतीय : 3,000 रुपये

अन्य प्रतियोगिताएं :

  1. - प्रथम : 2,500 रुपये
  2. - द्वितीय : 1,500 रुपये
  3. - तृतीय : 1,000 रुपये
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही