Search

 
 
 

रांची : गुरु नानक स्कूल की एनसीसी गर्ल्स ने निकाली जागरूकता रैली

 
Ranchi : गुरु नानक विद्यालय की एनसीसी गर्ल्स द्वारा शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान कैडेटों ने पर्यावरण बचाओ, पृथ्वी बचाओ के तहत लोगों को प्लास्टिक की जगह कागज और कपड़े के थैले का उपयोग करने की सलाह दी. साथ ही कचरे को एक जगह एकत्र कर जलाने की जगह नगर निगम को देने की बात कही गयी. जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर सुजाता चौक तक रैली निकाली गयी. इस दौरान पेपर तथा कपड़े से निर्मित थैलों का वितरण किया गया. साथ ही स्कूल द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी गर्ल्स ने कागज तथा कपड़े से बने थैले का निर्माण करना सीखा. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर ने उनका उत्साहवर्धन किया. जागरूकता अभियान नेहा सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें – आरटीआई">https://lagatar.in/security-of-rti-activist-pankaj-yadav-should-be-strengthened-high-court/">आरटीआई

एक्टिविस्ट पंकज यादव की सुरक्षा सुरक्षा पुख्ता की जाए : हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही