Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नीट की परीक्षा पूरी, विद्यार्थियों ने कहा- टफ नहीं था पेपर, दूर हुआ तनाव

  • रांची में 10, धनबाद में 6, जमशेदपुर में 5, देवघर में 2 और कोडरमा में था 1 परीक्षा केंद्र
Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन किया.  परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गयी. बताया कि पेपर टफ नहीं था. कोई भी क्वेश्चन सिलेबस से बाहर नहीं आया था. परीक्षा अच्छी गयी. अब तनाव दूर हुआ. मालूम हो कि नीट के लिए रांची में 10, धनबाद में 6, जमशेदपुर में 5, देवघर में 2 और कोडरमा में 1 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ली गयी. परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5:20 तक चली. वहीं रिपोर्टिंग टाइम 11 बजे से था. दोपहर 1:30 बजे के बाद रिपोर्टिंग की अनुमति नहीं दी गई. परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य था. भारत में कुल 19 लाख विद्यार्थियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. देश भर में कुल 499 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. [caption id="attachment_630182" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/14.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> मधु राम[/caption]

क्वेश्चन एनसीईआरटी बेस्ड था: मधु राम

परीक्षा देकर बाहर निकलने वाले विद्यार्थी मधु राम ने बताया कि परीक्षा में सारा क्वेश्चन एनसीईआरटी बेस्ड था. कोई भी क्वेश्चन सिलेबस से बाहर नहीं आया था. पिछले साल के भी प्रश्न पूछे गये थे. कुल मिलाकर कहें तो प्रश्नअच्छे पूछे गए थे. बहुत डिफिकल्ट भी नहीं था. जो हम पढ़े थे उसी बीच से प्रश्न भी पूछे गये थे. [caption id="attachment_630184" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> सृष्टि[/caption]

सवाल अच्छे थे : सृष्टि

रांची की रहने वाली सृष्टि जब परीक्षा देकर बाहर आई, तो उसने बताया कि क्वेश्चंस अच्छे थे. परीक्षा से पहले जो टेंशन हो रहा था, वह टेंशन क्वेश्चंस पढ़ने के बाद खत्म हो गया. सवाल सिलेबस से ही पूछे गये थे. जो पैटर्न पिछले सालों में आया है, इसी पैटर्न पर ही क्वेश्चन थे.़ [caption id="attachment_630187" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21-1.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> आर्यन[/caption]

सवाल ऐसे नहीं थे, जिसे लेकर परेशानी होती : आर्यन

रांची के रहने वाले आर्यन ने बताया कि क्वेश्चन ठीक थे. परीक्षा में ऐसा कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था, जिसे लेकर हमें परेशानी होती. सारे सिलेबस के अनुसार ही थे. काफी अच्छा फील हो रहा था. हमने तैयारी की थी, उसके अनुसार ही क्वेश्चंस आए थे.ॉ [caption id="attachment_630189" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/22.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> रवि रंजन[/caption]

क्वेश्चन टफ नहीं था : रवि रंजन लकड़ा

रवि रंजन लकड़ा ने बताया कि क्वेश्चन टफ नहीं था. जिस तरह से परीक्षा के पहले हमलोग सोचते थे कि किस प्रकार से सवाल आएगा और हमलोग कितने क्वेश्चंस को डील कर पाएंगे. परीक्षा में बैठने के बाद यह अनुभव हुआ कि वह तनाव हम बेकार का ले रहे थे. क्वेश्चन सिलेबस के अनुसार ही आया था. [caption id="attachment_630190" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/13.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> अनुज[/caption]

उम्मीद करता हूं कि क्वालिफाई कर जाऊंगा: अनुज 

अनुज कुमार ने बताया कि परीक्षा अच्छी गई है. उम्मीद करता हूं कि क्वालिफाई कर जाऊंगा. इतने भी टफ क्वेश्चंस नहीं थे. पिछले साल के कुछ क्वेश्चंस थे, जिसे बनाने में आसानी हुई. कुल मिलाकर कहें, तो परीक्षा अच्छी गई है. अब हम इंतजार रिजल्ट का कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – संत">https://lagatar.in/st-xaviers-doranda-won-inter-jesuit-basketball-tournament/">संत

जेवियर्स डोरंडा ने जीता इंटर जेसुइट बास्केटबॉल टूर्नामेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही