Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : NEET परीक्षा 4 मई को, 22 परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू

Ranchi :  NEET-UG 2025 की परीक्षा 4 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. रांची के 22 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा ली जाएगी.  परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्त इंतजाम किए हैं. रांची डीसी और एसएसपी ने हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस जवान, अफसर और दंडाधिकारी तैनाती किये गये हैं. परीक्षा केंद्रों में शांति भंग ना हो, इसको लेकर सदर एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी है. यह निषेधाज्ञा 4 मई को सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी.

परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंधित गतिविधियां :

पांच या उससे अधिक लोगों का एक जगह इकट्ठा होना (सरकारी काम को छोड़कर) लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि यंत्रों का उपयोग किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, डंडे, तीर-धनुष आदि लेकर चलना कोई भी सभा या बैठक का आयोजन
 
इन 22 केंद्रों में होगी नीट की परीक्षा : 1. आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली, रांची (सेन्टर-A) 2. आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली, रांची (सेन्टर-B) 3. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची 4. उर्सूलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डॉ. कामिल बुल्के पथ, रांची 5. संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची 6. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची 7. ASTVS स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची 8. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, पुस्तक पथ, रांची 9. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कांके, बीआईटी मोड़, मेसरा 10. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातू 11. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली, CIP के पास 12. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, हिनू 13. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, रांची 14. मारवाड़ी बॉयज़ कॉलेज, लेक रोड, हिंदपीढ़ी (सेन्टर-A) 15. मारवाड़ी बॉयज़ कॉलेज, लेक रोड, हिंदपीढ़ी (सेन्टर-B) 16. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, CRPF, धुर्वा, रांची 17. केन्द्रीय विद्यालय, HEC, धुर्वा, रांची 18. गोस्नर कॉलेज, चर्च कॉम्प्लेक्स, रांची 19. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची (सेन्टर-A) 20. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची (सेन्टर-B) 21. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, नामकुम, रांची 22. रांची यूनिवर्सिटी, मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल, मोरहाबादी, रांची

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही