Search

 
 
 

रांची : न आंधी- न पानी, फिर भी पावर कट, लोग परेशान

 
Ranchi : आंधी-पानी में पावर कट आम बात है, मगर अभी न तो बारिश और न ही आंधी-थडरिंग ही हो रही है. इसके बावजूद रांची में पावर कट का सिलसिला जारी है. सोमवार को राजधानी के कई हिस्सों में सुबह से पावर कट जारी रहा. इसके कारण उमश भरी गर्मी में लोग परेशान रहे. कहीं पर मेटनेंनस के नाम पर तो कहीं पर छोटे-छोटे फॉल्ट के कारण बिजली आती-जाती रही. जानकारी के अनुसार नामकुम ग्रिड में आईसोलेटर में खराबी हो गयी थी. जिसकी मरम्मत दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया. ट्रांसमिशन जीएम मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेटेनेंस केवल एक घंटे तक ही चला. इसके कारण नामकुम ग्रिड से आपूर्ति वाले सभी क्षेत्र नामकुम, टाटीसिल्वे, खेलगांव, चुटिया, रामपुर, कांटा टोली, कोकर, बहू बाजार, स्टेशन रोड व आसपास के क्षेत्रों में एक घंट से अधिक समय तक बिजली नहीं रही.

इन क्षेत्रों में भी रहा घंटों पावर कट

  • चुटिया, नामकुम, केतारी बगान में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही.
  • न्यू कॉलानी, हैदर अली रोड, कोकर इलाके में कई घंटे बिजली नहीं रही.
  • न्यू मधुकम फीडर से दोपहर बाद बिजली आती-जाती रही. जानकारी के अनुसार लोकल फॉल्ट के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई.    [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही