Search

 
 
 

रांची: डीएवी हेहल में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

 
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर बच्चों ने लघुनाटिका के माध्यम से नेताजी सुभाषचंद्र बोस और गांधीजी के परस्पर संवाद द्वारा स्वतंत्रता के प्रति उनके विचारों को प्रकट किया. इस मौके पर प्राचार्य एसके मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि सुभाष चन्द्र बोस असाधारण व्यक्तित्व और नेतृत्व कौशल वाले प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था. सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था. इसे भी पढ़ें - गणतंत्र">https://lagatar.in/21-yoga-instructors-jharkhand-leave-for-delhi-to-participate-in-republic-day/">गणतंत्र

दिवस में भाग लेने झारखंड के 21 योग प्रशिक्षक दिल्ली रवाना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही