Search

 
 
 

रांची: खाने के शौकीनों के लिए नया ठिकाना बारबेक्यू बुफे रेस्तरां

 
Ranchi: भारत का सबसे पसंदीदा बारबेक्यू बुफे रेस्तरां, एबी (एब्सोल्यूट बारबेक्यूज) मुंह में पानी लाने के लिए जाना जाता है. झारखण्ड की राजधानी रांची में नए लॉन्च किए गए एब्सोल्यूट बारबेक्यू में लजीज व्यंजनों की भरमार है. खाने के शौकीनों के लिए ये नया ठिकाना है. शहर के सुजाता सिनेमा बिल्डिंग के पास बुधवार को इस रेस्तरां का उद्घाटन लोकप्रिय अभिनेत्री और रियलिटी शो बूगी वूगी की विजेता अलीशा सिंह ने किया.

आकर्षक साज-सज्जा लोगों को करेगा आकर्षित

इस रेस्तरां की आकर्षक साज-सज्जा और सुखद माहौल लोगों को खूब आकर्षित करेगा. यहाँ एक बार में 108 मेहमानों को बिठाने की शानदार सुविधा है. एबी के पास अपनी अंतहीन विविधता वाली व्यंजनो के माध्यम से सभी के लिए कुछ न कुछ है. यहाँ के मेन्यू में कई तरह के स्टार्टर्स, इंडियन और कॉन्टिनेंटल स्वादिष्ट भोजन, कोल्ड स्टोन क्रीमरी और शानदार डेसर्ट आदि उपलब्ध हैं, जिसका मजा ग्राहक अपने  प्रियजनों और दोस्तों के साथ ले सकेंगे. ये व्यंजन एबी ऐप और वेबसाइट के माध्यम से होम डिलीवरी के रूप में भी उपलब्ध होंगे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-posters-pasted-by-jjmp-in-barkagaon-police-confiscated/">हजारीबाग:

बड़कागांव में JJMP ने चिपकाए पोस्टर, पुलिस ने किया जब्त

लजीज व्यंजनों की भरमार

एबी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रीतेश गाडे ने बताया, " खाने वालों की लगातार बढ़ती मांग के लिए अब रांची और झारखंड के लोगों को असली जायका का लुफ्त उठा सकेंगे"  एबी का सिग्नेचर डिश ग्रिल कॉन्सेप्ट, माउथ-वाटरिंग बाइट के लिए डू-इट-ही-रेसिपी खाने वालों के बीच एक बड़ा आकर्षण होगा. रांची और आस-पड़ोस के खाने-पीने के शौकीनों को एबी की ओर से पेश की जाने वाली बार्बेक्यू थाली सबसे अधिक आकर्षित करेगी. एबी के रीजनल हेड (नॉर्थ एंड ईस्ट) मनीष पांडे कहते हैं, जल्द ही एबी की पेशकश शहर की चर्चा होगी. आउटलेट एब्सोल्यूट बारबेक्यूज ग्राउंड फ्लोर, सुजाता सिनेमा बिल्डिंग, सुजाता चौक, रांची, झारखंड- 834001 में स्थित है. फोन पर 7337383769 पर या www.absolutebarbecues.com के माध्यम से पहुंचा जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही