Hazaribagh : गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग को रांची से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन 17 अप्रैल को न्यू गिरिडीह स्टेशन से संभावित है. इस तिथि में फेरबदल की संभावना है. यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि, राज्यसभा, समीर उरांव व सदस्य, डीआरयूसीसी, रांची रेल मंडल अरुण जोशी ने दिया. उन्होंने बताया कि ट्रेन न्यू गिरिडीह से चलकर धनवार, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मेसरा होते हुए रांची जाएगी. इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/breaking-army-land-scam-7-accused-presented-before-court-all-sent-to-jail/">BREAKING
: आर्मी लैंड स्कैम के 7 आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश, सभी को भेजा गया जेल
थर्मल : समता मूलक और समरसता के प्रतीक थे बाबा साहेब : भरत यादव [wpse_comments_template]
: आर्मी लैंड स्कैम के 7 आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश, सभी को भेजा गया जेल
ट्रेन के 13 कोचों में एक विस्टाडोम कोच होगा
13 कोचों की इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा, जो कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेलखंड में पर्यटन बढ़ाने में कारगर साबित होगा. रेलवे के क्षेत्र में वर्षों से उपेक्षित रहे गिरिडीह व हजारीबाग के लोगों के लिए यह भारतीय रेल का उपहार है. कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन के निर्माण के बाद यह पहली लंबी दूरी की ट्रेन इस रेलखंड को मिली है और उम्मीद है कि इस रूट पर आगे और भी ट्रेनें मिलेंगी. इसके लिए अरुण जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद समीर उरांव के प्रति आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-baba-saheb-was-a-symbol-of-equality-and-harmony-bharat-yadav/">बोकारोथर्मल : समता मूलक और समरसता के प्रतीक थे बाबा साहेब : भरत यादव [wpse_comments_template]
Leave a Comment