Search

 
 
 

रांचीः मेकॉन मुख्यालय में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन

 
Ranchi: सोमवार को मेकॉन मुख्यालय के प्रांगण में नववर्ष मिलन समारोह-2024 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मेकॉन के सभी निदेशकगण, वरिष्ठ कार्यपालकगण और अन्य कर्मी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत डोरंडा के विवेकानंद चौक पर स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर मेकॉन कैलंडर-2024 का विमोचन किया गया और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-dam-buzzing-with-tourists-people-enjoyed-boating/">धनबाद

: पर्यटकों से गुलजार रहा मैथन डैम, लोगों ने लिया नौकाविहार का आनंद
मेकॉन प्रबंधन के निदेशक (वाणिज्यिक) संजय कुमार वर्मा, निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, निदेशक (तकनीकी) अमित राज और निदेशक (परियोजना) पी. के. दीक्षित ने सभी कर्मचारियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं. साथ ही मेकॉन की परियोजनाओं और लक्ष्यों की जानकारी देते हुए प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से हमेशा तैयार एवं तत्पर रहने को कहा, ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए मेकॉन निरंतर आगे बढ़ता रहे. इसे भी पढ़ें- सऊदी">https://lagatar.in/foreign-minister-should-bring-back-45-laborers-of-jharkhand-from-saudi-arabia-jayant-sinha/">सऊदी

अरब से झारखंड के 45 मजदूरों को वापस लाइए विदेशमंत्री जी : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही