Search

 
 
 

किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप में ग्राम देवी की महाआरती के साथ नव वर्ष का स्वागत

 
महिला श्रद्धालुओं के बीच सुहाग पिटारा का वितरण Ranchi : रांची के किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप में हर साल की भांति इस साल भी नव वर्ष पर महाआरती का आयोजन किया गया. 301 सुहागिन महिलाओं ने प्राचीन ग्राम देवी की महाआरती की. इस दौरान माता की जयकारा से मंदिर परिसर गूंजयमान हो गया. सभी ने माता से सुख-समृद्धि की कामना की. माता के आशीर्वाद के रूप में महिलाओं को सुहाग पिटारा भी दिया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/149dbf7d-b56e-4325-9535-86ef5a0cef4d.jpeg"

alt="" width="1040" height="585" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/35c9041b-165a-48bc-9451-52f494e884f8.jpeg"

alt="" width="1040" height="585" />

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद 

आशुतोष शाहदेव ने बताया कि नये साल पर सुबह आठ बजे सत्यनारायण भगवान का कथा हुआ. इसके बाद शाम 7 बजे 301 सुहागिनें पारंपरिक वेशभूषा पहनकर माता की महाआरती की. शाम 7.30 से विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया.  महाप्रसाद में खीर, चना का घुघनी, जलेबी सहित अन्य भोग बांटे गये. जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया.

कार्यक्रम के समय आयोजन में इनकी रही भूमिका

बता दें कि हर वर्ष मंदिर के युवा श्रद्धालु व मंदिर समिति द्वारा नव वर्ष पर महाआरती का आयोजन किया जाता. इस वर्ष भी उनके उत्साह और समर्पण से कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ. श्रद्धालुओं का कहना है कि भविष्य में भी सभी भक्तों के कल्याण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए. कार्यक्रम के सफल आयोजन में लाल आशुतोष नाथ शाहदेव, मोहन पाठक, आलोक अग्रवाल, मनीष कुमार, संतोष, नीरज, धीरज संग अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही