Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Ranchi: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव उसके ससुराल रमजान कॉलोनी स्थित कमरे में संदेहास्पद हालत में मिला है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव उसके ससुराल रमजान कॉलोनी स्थित कमरे में संदेहास्पद हालत में मिला है. मृतका के परिजनों ने सीधे तौर पर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लिया है.


यह घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी की है, जहां सजबीन परवीन अपने सुसराल में रह रही थी. मंगलवार दोपहर जैसे ही सजबीन परवीन की संदिग्ध मौत की खबर उसके मायके वालों तक पहुंची, वे तुरंत रांची आए. 

Uploaded Image


परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मारपीट की भी खबर है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोअर बाजार पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. 

 

मृतका सजबीन परवीन के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले सजबीन पर बार-बार मायके से अपना हिस्सा लाने के लिए दबाव बना रहे थे.

https://lagatar.in/national-herald-case-relief-to-sonia-gandhi-rahul-gandhi-court-refuses-to-take-cognizance-of-eds-chargesheet#google_vignette

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही