Search

 
 
 

Ranchi News : बीयर का डिस्ट्रीब्यूशन दिलाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी, पांच पर केस दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची में बीयर ब्रांड की डिस्ट्रीब्यूशन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. अरगोड़ा थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से कंपनी को झांसे में लेकर निवेश कराया और बाद में पैसा लौटाने से मुकर गए.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : राजधानी रांची में बीयर ब्रांड की डिस्ट्रीब्यूशन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. अरगोड़ा थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से कंपनी को झांसे में लेकर निवेश कराया और बाद में पैसा लौटाने से मुकर गए.

 

शिकायतकर्ता राज कुमार पाठक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 2024 में अजय कुमार, कुमार संभव और वृंदा संभव ने उनसे संपर्क कर “ऑस्टेनबर्ग अल्ट्रा प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर” ब्रांड के वितरण का प्रस्ताव दिया. आरोपियों ने दावा किया कि यह ब्रांड महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों में पहले से स्थापित है तथा झारखंड में डिस्ट्रीब्यूटर की जरूरत है. इसके बाद दोनों कंपनियों के बीच रांची में एग्रीमेंट किया गया.

 

आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी अनुमति, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किस्तों में एक करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ले लिये. रकम लेने के बाद आरोपी लगातार बियर सप्लाई और कारोबार शुरू करने में टालमटोल करते रहे.

 

शिकायत के अनुसार बाद में कंपनी की ओर से एक पत्र भेजकर समझौता रद्द करने की बात कही गई और आगे काम नहीं करने की जानकारी दी गई. जब निवेश की रकम वापस मांगी गई तो आरोपियों ने 10-10 लाख रुपये के कुल 10 चेक दिए. इनमें से एक चेक बैंक में जमा करने पर “स्टॉप पेमेंट” के कारण बाउंस हो गया.

 

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी कॉरपोरेट कंपनियों को अपने जाल में फंसाकर निवेश के नाम पर ठगी करते हैं. मामले में देवानी देशमुख और हर्षवर्धन सिंह को भी साजिश में शामिल बताया गया है.

 

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि जिस “ऑस्टेनबर्ग” ब्रांड को कई राज्यों में स्थापित बताया गया था, वह वास्तव में कहीं अस्तित्व में नहीं है. आरोपियों ने झारखंड में इस ब्रांड का पंजीकरण कर रांची में कार्यालय खोलकर नए निवेशकों को फंसाने का काम शुरू किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही