Search

 
 
 

Ranchi News : 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस का आयोजन, DGP तदाशा मिश्रा सहित कई अधिकारी शामिल

झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) डोरंडा स्थित कार्यक्रम हॉल में गुरुवार को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस का आयोजन किया गया.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) डोरंडा स्थित कार्यक्रम हॉल में गुरुवार को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची की ओर से सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पासपोर्ट सेवा को अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के साथ-साथ पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को और प्रभावी व समयबद्ध बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

अधिकारियों ने नागरिकों को बेहतर और डिजिटल सुविधाओं से युक्त पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम के दौरान पासपोर्ट सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, सेवा सुधार और पुलिस-प्रशासन के बेहतर समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही