Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : 15 पुलिस अफसरों का तबादला, राहुल को मिला मोरहाबादी TOP का जिम्मा

राजधानी में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है. एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस के 15 अफसरों का तबादला किया गया है. एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. 

 

जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों, ओपी और टीओपी इंचार्जों को बदला गया है. वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खेलगांव और पंडरा यातायात थाना में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. 

 

तबादला सूची के मुताबिक सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि कफील अहमद को बेड़ो थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.  विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी और दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया है. 

 

इसके अलावा शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना और दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना का प्रभार दिया गया है. कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना और अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना प्रभारी बनाया गया है. 

 

राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी और पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी की जिम्मेदारी दी गई है.  वहीं अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना और धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही