Search

Ranchi News: खेलगांव में बंद घर में 15 हजार नकद व 25 लाख के गहनों की चोरी, FIR दर्ज

Ranchi: रांची में इन दिनों बंद घर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. आए दिन ऐसी घटना देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू खटंगा में सामने आया है.  वहीं के रहने वाले अनीश कुमार भारती के आवास से 15000 नगद और लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई है.पीड़ित परिवार ने खेलगांव थाना में मामला दर्ज करा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.
 
Uploaded Image

चोरी के बाद छानबीन करती टीम 

यहां बता दें कि पीड़ित परिवार नेपाल यात्रा पर गया हुआ था. नेपाल यात्रा से लौटने के बाद देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के सारे सामान अस्त-व्यस्त थे. जब उन्होंने हर रूम में जाकर देखा तो पता चला कि सारे गहने और नकदी चोरी हो गये हैं.

गौरतलब है कि इन दिनों बंद घरों का चोर गिरोह पहले रेकी कर रहे हैं, जब कुछ दिन तक कोई भी आसपास नहीं दिख रहा तो बड़ी ही सफाई और शांति से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही