Search

 
 
 

Ranchi News : 2850 फीट लंबे नाले से हिंदपीढ़ी को मिलेगी जलजमाव से राहत, 60% काम पूरा

नगर निगम द्वारा हिंदपीढ़ी, मौलाना आजाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों को जलजमाव से राहत दिलाने के लिए बड़े नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वार्ड संख्या 23 के नाला रोड से लोअर पीपी कंपाउंड तक करीब 2850 फीट लंबे बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही गुरुनानक स्कूल और लोअर पीपी कंपाउंड के पास लगभग 600 फीट नाली निर्माण कार्य भी चल रहा है.
 

Ranchi : नगर निगम द्वारा हिंदपीढ़ी, मौलाना आजाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों को जलजमाव से राहत दिलाने के लिए बड़े नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वार्ड संख्या 23 के नाला रोड से लोअर पीपी कंपाउंड तक करीब 2850 फीट लंबे बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही गुरुनानक स्कूल और लोअर पीपी कंपाउंड के पास लगभग 600 फीट नाली निर्माण कार्य भी चल रहा है.

 

शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र पहुंचकर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की प्रगति और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिए.

 

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 5 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. निर्माण कार्य एजेंसी मेसर्स सिद्धि विनायक द्वारा कराया जा रहा है. नगर निगम का लक्ष्य बरसात शुरू होने से पहले परियोजना को पूरा कर क्षेत्र को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत देना है.

 

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि हिंदपीढ़ी की सड़कें काफी संकरी होने के कारण नाला कास्टिंग का कार्य मैनुअल तरीके से कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की रफ्तार प्रभावित हो रही है. इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि अगले सात दिनों के भीतर मिलर मशीन के जरिए तेजी से कास्टिंग कार्य कराया जाए.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद हिंदपीढ़ी, मौलाना आजाद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी. इसके अलावा क्षेत्र में आवागमन भी सुगम होगा.

 

निरीक्षण के दौरान गुरुनानक स्कूल से रतन टॉकीज चौक तक साफ-सफाई, अतिक्रमण, अवैध निर्माण और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. निगम की इनफोर्समेंट टीम को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और स्वच्छता शाखा को नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही