Search

Ranchi News : अरगोड़ा से 3 लापता बच्चे बिहार से सकुशल बरामद

Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को रांची पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर बिहार के बरौनी से सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी अनुसंधान की बदौलत बच्चों का पता लगाया गया. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आए थे, बल्कि बिना किसी को बताए घूमने के उद्देश्य से घर से निकल गए थे.
 
इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 की रात अरगोड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कडरू इलाके से तीन बच्चे बेलाल अकम,  मान अंसारी और सूरज महतो खेलने के दौरान अचानक लापता हो गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अरगोड़ा थाना ने जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीनों बच्चे शाम करीब पांच बजे अपनी इच्छा से कहीं जाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया. टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी नेटवर्क की मदद से बच्चों की गतिविधियों का लगातार पीछा किया.

अनुसंधान के दौरान पता चला कि बच्चे ट्रेन से बिहार की ओर रवाना हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने बरौनी में मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद उन्हें सुरक्षित रांची लाया गया. रांची पुलिस ने इस सफल रेस्क्यू के बाद अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखें, उनसे संवाद बनाए रखें और बिना जानकारी दिए घर से बाहर जाने से रोकें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही