Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 3 लाख फिरौती के लिए 5 साल की बच्ची का अपहरण, गयाजी से बच्ची सकुशल बरामद

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार को हुए 5 वर्षीय बच्ची अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बिहार के गयाजी जंक्शन के पास स्थित एक होटल से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार को हुए 5 वर्षीय बच्ची अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बिहार के गयाजी जंक्शन के पास स्थित एक होटल से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल तीन अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है.

 
पुलिस के मुताबिक, नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार के दिन 5 वर्षीय किशोरी को अगवाह कर लिया गया था. अपहरणकर्ता ने बच्ची को अगवाह करने के बाद घर वाले से 3 लाख रुपए के फिरौती मांगी थी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए, तुरंत एक्शन में आई.

 

इसे भी पढ़ें:


रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी आधार पर बिहार के गयाजी में स्थानीय पुलिस के साथ तीस से अधिक जगहों पर छापेमारी की. पुलिस ने छापेमारी बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 


पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि अभियुक्त रमेश कुमार मिश्रा अपहृत बच्ची के घर के पास किराये के मकान में रहता था. अभियुक्त रमेश कुमार मिश्रा ने पैसों के लिए 5 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर गया जी (बिहार) ले गया और 3 लाख रू० का फिरौती का मांग की.  फिरौती नहीं देने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी.


इस घटना में इसके दो सहयोगी सचिन कुमार एवं मोनु कुमार ने बच्ची को छिपाने और फिरौती का पैसा लेने की कोशिश में उसका मदद किया. अभियुक्तों ने बच्ची के पिता से जान से मारने की धमकी देकर दो अलग-अलग नम्बरों में 5 हजार रुपए ऑनलाईन लिया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही