Search

 
 
 

Ranchi News: रांची नगर निगम सहित 53 सिटी मैनेजरों का तबादला

राज्य सरकार ने रांची नगर निगम सहित राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में पदस्थापित सिटी मैनेजरों का तबादला कर दिया है. नगर विकास विभाग ने तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
 
झारखंड सरकार की खबरें

Ranchi: राज्य सरकार ने रांची नगर निगम सहित राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में पदस्थापित सिटी मैनेजरों का तबादला कर दिया है. नगर विकास विभाग ने तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. देवघर नगर निगम के सिटी मैनेजर को श्रावणी मेला का बाद नये स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.


चतरा नगर परिषद् के सिटी मैनेजर रंजीत सिंह का तबादला कर रांची नगर निगम भेजा गया है. वहीं, सरायकेला नगर पंचायत में पोस्टेड महेश जारिका को रांची नगर निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके अलावा चाईबासा नगर परिषद् के सिटी मैनेजर संतोष बेदिया का भी रांची नगर निगम ट्रांसफर कर दिया गया है.

Uploaded Image

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें:

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही