Search

 
 
 

Ranchi News: 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, फाइनल की टीमें तय, 21 जुलाई को खिताबी मुकाबला

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तीनों वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं. सेमीफाइनल के मुकाबले प्रैक्टिस मैदान खेलगांव, रांची, जैप-1 मैदान, बीआईटी मेसरा मैदान-1 एवं बीआईटी मेसरा मैदान-2 में हुए.
 

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तीनों वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं. सेमीफाइनल के मुकाबले प्रैक्टिस मैदान खेलगांव, रांची, जैप-1 मैदान, बीआईटी मेसरा मैदान-1 एवं बीआईटी मेसरा मैदान-2 में हुए.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/he-starts-every-task-with-a-no-that-is-his-trademark-in-the-secretariat

https://lagatar.in/namkum-land-scam-acb-takes-action-net-to-tighten-around-several-officials-including-former-co-shweta-verma

 

सेमीफाइनल मुकाबलों में सभी प्रमंडलों की टीमों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए दमदार प्रदर्शन किया. पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने गोल करने और बढ़त बनाने के लिए लगातार आक्रामक खेल दिखाया. 


अंडर-15 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कोल्हान प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में संथाल प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 3-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.

 

अंडर-17 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 11-0 के बड़े अंतर से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने संथाल प्रमंडल को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट हासिल किया.

 

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 12-0 से करारी मात दी. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कोल्हान प्रमंडल ने संथाल प्रमंडल को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

 

अब प्रतियोगिता का भव्य फाइनल 21 जुलाई को प्रैक्टिस मैदान, खेलगांव, रांची में खेला जाएगा. अंडर-15 बालक वर्ग का फाइनल कोल्हान प्रमंडल और संथाल प्रमंडल के बीच होगा. अंडर-17 बालिका वर्ग में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का मुकाबला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से होगा, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और कोल्हान प्रमंडल आमने-सामने होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही