Ranchi : यूरोकिड्स ग्लोबल स्कूल, टुंकी टोला, रिम्स रोड, रांची में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया.

नन्हें बच्चों ने महान विभूतियों का रूप धारण किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दीपक लकड़ा, नेत्र विशेषज्ञ, रिम्स, रांची, रहे. विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया. उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया.
कार्यक्रम का सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन विद्यालय के अनूप राजेश लकड़ा द्वारा किया गया. उनके कुशल निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल
समारोह का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा नन्हें विद्यार्थियों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं का चरित्र-चित्रण. बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, भगवान बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अनेक महान विभूतियों का रूप धारण कर उनके साहस, संघर्ष, त्याग और देशभक्ति को जीवंत कर दिया.
नन्हें बच्चों को महान स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में देखकर पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा. इन मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया, बल्कि नई पीढ़ी को हमारे अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से परिचित कराने का एक सुंदर संदेश भी दिया.

क्रांतिकारियों और अंग्रेज सिपाहियों का किरदार निभाते नन्हें बच्चे
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समर्पित शिक्षिकाओं तुबा, मीना, प्रियदर्शिनी, अंजली, संजना, निकिता, मनीषा, ज्योति, निधि, लक्ष्मी, दिव्या, ब्यूटी एवं अर्पणा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों सुचिता,सुनीता, अनीता, संगीता, शेरोफिना इत्यादि का विशेष योगदान रहा. सभी ने पूरे उत्साह, मेहनत और समर्पण के साथ बच्चों को तैयार किया और समारोह को यादगार बनाया.
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए बच्चों में देशप्रेम, साहस, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संकल्प लिया.

भारत माता बनी नन्हीं बच्ची
यूरोकिड्स ग्लोबल स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नन्हें कदमों में राष्ट्रप्रेम और महान स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संजोने का एक सुंदर प्रयास रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.