Search

 
 
 

Ranchi News : लूटकांड का फरार आरोपी अरगोड़ा से गिरफ्तार, नगड़ी थाना में पूछताछ जारी

लंबे समय से फरार चल रहे लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार,  पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर अरगोड़ा इलाके में देखा गया है.
 

Ranchi :  लंबे समय से फरार चल रहे लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह अरगोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार,  पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर अरगोड़ा इलाके में देखा गया है.

 

इसके बाद पुलिस की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान उसे अरगोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पुलिस समीर को अपने साथ नगड़ी थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.  पुलिस उससे लूट की घटना के अलावा अन्य मामलों में भी जानकारी जुटा रही है. 

 

अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि समीर लूटकांड के एक मामले में आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था. कई बार वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही