Search

Ranchi News: रिम्स कर्मियों के वेतन भुगतान में तेजी, एक-दो दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

Ranchi : रिम्स में वेतन भुगतान में हुई देरी को लेकर प्रबंधन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अधिकांश कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. अगले एक-दो दिनों में शेष भुगतान भी पूरा कर लिया जाएगा.
 
रिम्स, RIMS

रिम्स प्रबंधन के अनुसार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों तथा पीजी सेकेंड ईयर और फाइनल ईयर के छात्रों का वेतन जारी कर दिया गया है. वहीं नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मियों, डॉक्टरों और पीजी फर्स्ट ईयर के छात्रों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से भी संपर्क किया है. उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है और दोनों स्तरों से आवश्यक सहयोग का आश्वासन मिला है.

प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों को वेतन भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही वेतन संबंधी समस्या के स्थायी समाधान पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है. रिम्स प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे भविष्य में वेतन भुगतान में देरी की स्थिति उत्पन्न न हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही