Search

 
 
 

Ranchi News: खेलगांव पुलिस हिरासत से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ओडी प्रभारी व आरक्षी सस्पेंड

खेलगांव थाना पुलिस की हिरासत से फरार हुए चोरी और साजिश के आरोपी मो. असफाक अंसारी उर्फ असफाक (21) को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार और ड्यूटी पर तैनात आरक्षी नीलकंठ कुमार ओहदार को निलंबित कर दिया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: खेलगांव थाना पुलिस की हिरासत से फरार हुए चोरी और साजिश के आरोपी मो. असफाक अंसारी उर्फ असफाक (21) को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार और ड्यूटी पर तैनात आरक्षी नीलकंठ कुमार ओहदार को निलंबित कर दिया है. वहीं, थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी रिपोर्ट तलब की गई है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/a-unique-way-to-save-dhanbads-well-known-at-dev-prabha-jv-company

https://lagatar.in/talk-now-emerges-a-forest-guard-ranger-exam-also-being-cleared-amidst-recruitment-scam

 

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई की दोपहर आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी. हाजत से निकालकर उसे बाथरूम ले जाया गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला तो वह अंदर नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि आरोपी बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही