Ranchi News : रांची धर्मप्रांत के आर्चबिशप विंसेंट आइंद 12 से 30 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं संस्थागत कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे. इस मौके पर आर्च बिशप विंसेंट आइंद 13 से 15 सितंबर तक बेंगलुरु में CCBI (Catholic Bishops' Conference of India) की कार्यकारी बैठकों में भाग लिये.
16 और 17 सितंबर को भी बेंगलुरु में प्रवास रहेगा. 17 सितंबर को CBCI की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके बाद 18 सितंबर को बेंगलुरु से रांची वापसी होगी.
20 सितंबर को मंडार में डीनरी की आमसभा के अवसर पर आयोजित मास में सहभागिता होगी. 21 से 23 सितंबर तक रांची में विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित हैं.
24 सितंबर को दोपहर तीन बजे XISS में CCWI कॉन्फ्रेंस के यूचरिस्ट एवं उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. इसके बाद 25 और 26 सितंबर को रांची में प्रवास रहेगा.
27 सितंबर को सुबह 6:30 बजे Cheshire Home में सेंट विंसेंट डी पॉल के पर्व दिवस पर आयोजित मास में शामिल होने का कार्यक्रम है. वहीं, 28 से 30 सितंबर तक रांची में विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.