Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : कांके के सुकुरहुटू में जमीन कब्जाने की कोशिश, धमकी दी, प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सुकुरहुटू निवासी फागु मुंडा ने कांके थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. फागु मुंडा ने बताया कि रिंग रोड स्थित ढाबा के समीप उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसका खाता संख्या 560 और प्लॉट संख्या 3818 है. उन्होंने कहा कि यह खतियानी बकाश्त भुईहरी जमीन है और उनका परिवार वर्षों से उस जमीन पर खेती-बारी करता आ रहा है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सुकुरहुटू निवासी फागु मुंडा ने कांके थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. फागु मुंडा ने बताया कि रिंग रोड स्थित ढाबा के समीप उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसका खाता संख्या 560 और प्लॉट संख्या 3818 है. उन्होंने कहा कि यह खतियानी बकाश्त भुईहरी जमीन है और उनका परिवार वर्षों से उस जमीन पर खेती-बारी करता आ रहा है.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग जमीन की घेराबंदी और गेट लगाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान दो काले रंग की स्कॉर्पियो और कई बाइक से 20 से 25 लोग पहुंचे और जमीन को अपना बताते हुए काम रुकवा दिया.

फागु मुंडा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई के बेटे डब्लू मुंडा के साथ भी बदसलूकी की गई. आवेदन में यह भी कहा गया है कि मौके पर पहुंचे कुछ लोग हथियार से लैस थे.

मामले में रसीद अंसारी, सईद अंसारी, सेराज अंसारी, रेयाज अंसारी, बिल्डर अनुज लाल, दिलीप वर्मा उर्फ सिंह, सरस कुमार, विशाल सिंह उर्फ विक्की और मनीष पांडे समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने यह जमीन दीपक महापात्र उर्फ मुन्ना भारद्वाज से एकरारनामा के जरिए ली है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही