Search

 
 
 

Ranchi News : युवती से छेड़खानी व अगवा करने की कोशिश,  लोगों ने आरोपी को दबोचा

मोरहाबादी से घर लौट रही एक युवती के साथ छेड़खानी और उसे अगवा करने की कोशिश की गई है. हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
 

Ranchi:  मोरहाबादी से  घर लौट रही एक युवती के साथ छेड़खानी और उसे अगवा करने की कोशिश की गई है. हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 


पीड़िता ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि वह डीएसपीएमयू से अपने घर  लौट रही थी. इसी दौरान प्रोफेसर कॉलोनी करमटोली के पास पीछे से आए एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की. उसने ग़लत तरीके से उसे छुआ. आरोप है कि उसे अगवा करने का भी प्रयास किया गया. 

 

युवती के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनय बताया, जो हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है. वह नामकुम स्थित यूनिट-11 राजरिफ जीडी में काम करता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही