Search

 
 
 

Ranchi News : पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : कांटाटोली चौक के पास युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
 
अपराध की खबरें

Ranchi : कांटाटोली चौक के पास युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


जानकारी के अनुसार, यह मामला लोअर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था. मो. आरिफ उर्फ गुड्डु ने अपने बड़े भाई मो. समीर उर्फ सोनू पर कांटाटोली चौक के समीप जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Uploaded Image


वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर अभियुक्त मो. असलम और संटू उर्फ मो. जुबरेल कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पु.अ.नि. संतोष कुमार रजक, पु.अ.नि. सुधीर बाड़ा और लोअर बाजार थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही