Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

Ranchi :  रांची सहित पूरे झारखंड में ईद-उल अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने तय समय के अनुसार ईद-उल अजहा की विशेष नमाज अदा कर देश और राज्य में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी.

 

सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला. बच्चे, बुजुर्ग और युवा नए-नए कपड़े व सिर पर टोपी पहनकर और इत्र लगाकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

 

Uploaded Image

नमाज अदा करने के बाद सभी अपने-अपने घरों में पहुंचकर अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी. बकरीद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली. कई जगहों पर लोगों ने जरूरतमंदों के बीच कुर्बानी का मांस भी बांटा और भाईचारे का संदेश दिया.

 

इस दौरान ईद-उल अजहा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया. पुलिस-प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही