Search

Ranchi News : धुर्वा से लापता बच्चों की बरामदगी को लेकर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

Ranchi : धुर्वा से 1 जून से लापता करण-अर्जुन का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसकी मांगों को लेकर भाजपा ने उनके परिवार वालों से शुक्रवार को मुलाकात की थी. आज 13 जून को शालीमार बाजार से पुराना विधानसभा चौक तक भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विशाल मार्च में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया.
 
प्रदर्शन कर रहे हैं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर दवाब बनाते हुए कहा कि जल्द से जल्द बच्चों को सकुशल बरामद किया जाए और उनके परिवार को लौटाया जाए. 13 दिन से लापता होने के कारण परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार वालों का कहना है कि बच्चों के नहीं मिलने का कारण कहीं ना कहीं प्रशासन की लापरवाही है.

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मशाल जुलूस निकालने से प्रशासन पर दबाव बनेगा, और वह बच्चों को ढूंढने में सक्रिय होंगे. उन्होंने कहा कि अगर बच्चो को जल्द से जल्द नहीं ढूंढा गया तो भाजपा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होगी. 

बच्चों को खोजने के लिए भाजपा ने प्रशासन से SIT का गठन करने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की संख्या बढ़ती जा रही है. सरकार को कहीं ना कहीं इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए और जितने भी बच्चे लापता है. उन्हें जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही