Search

 
 
 

Ranchi News: मोरहाबादी में शराब दुकान में चोरी, नकद रुपए समेत शराब की बोतलें ले गये चोर

Ranchi : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी स्थित शराब दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में दुकान के सुपरवाइजर मनोज कुमार की शिकायत पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी स्थित शराब दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में दुकान के सुपरवाइजर मनोज कुमार की शिकायत पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मनोज कुमार 03-COM-RNC मोरहाबादी-02 शराब दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. 12 मई की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर ताला लगाने के बाद वह घर चले गए थे. अगले दिन सुबह जब वह सहयोगी कर्मियों के साथ दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान की दीवार में सेंधमारी के निशान मिले. वहीं दुकान के बाहर शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं.

 

शिकायत में कहा गया है कि घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस और संबंधित कंपनी को दी गई. इसके बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा स्टॉक मिलान करने पर काउंटर में रखा 68,885 रुपये नकद और करीब 10,300 रुपये मूल्य की बीयर व अन्य ब्रांड की शराब गायब पाई गई. साथ ही दुकान में लगा CCTV कैमरा भी टूटा हुआ मिला. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही