Search

Ranchi News - जनगणना 2027 : रांची में आज से शुरू होगी स्व-गणना, मोबाइल से घर बैठे भरें फॉर्म

Ranchi : जनगणना-2027 के तहत डिजिटल और पारदर्शी जनगणना की शुरुआत रांची नगर निगम ने शुरु कर दी है. आज (एक मई) से स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया आज से शुरू कर होगी. इसकी शुरूआत लोकभवन (राजभवन) से की जाएगी. इस बार नागरिकों को पहली बार खुद अपनी जनगणना करने का अवसर दिया गया है. पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाया गया है.
 
एक से 15 मई तक स्व-गणना का मौका

नगर निगम के अनुसार एक मई 2026 से 15 मई 2026 तक नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. इससे समय की बचत के साथ-साथ आंकड़ों की सटीकता भी बढ़ेगी. कोई भी व्यक्ति https://se.census.gov.in  पर जाकर अपनी जानकारी दे सकते हैं. 

दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

मतगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जायेगा. पहले चरण में मकान सूचीकरण (House Listing) किया जाएगा. इसके बाद जनसंख्या की गणना शुरू होगी. वहीं 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का पूरी कार्य कराया जाएगा.

34 सवाल, 16 भाषाओं में फॉर्म

जनगणना व मकान गणना के दौरान कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे. नागरिकों को 16 भाषाओं में फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से इसमें भाग ले सकें.

आधिकारिक पोर्टल और हेल्पलाइन जारी

स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in  जारी किया गया है. इसके साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1855 भी उपलब्ध कराया गया है.

अफवाहों से रहें सावधान

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी OTP या निजी दस्तावेज की मांग नहीं करेगा. लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही