Search

 
 
 

Ranchi News: पत्नी संग CM हेमंत पहुंचे जोन्हा फॉल, प्राकृतिक वादियों का लिया आनंद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार व करीबी मित्रों के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचें. उनके साथ सिल्ली की पूर्व विधायक सीमा महतो भी मौजूद थीं. करीब छह घंटे तक उन्होंने जोन्हा फॉल में समय बिताया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार व करीबी मित्रों के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचें. उनके साथ सिल्ली की पूर्व विधायक सीमा महतो भी मौजूद थीं. करीब छह घंटे तक उन्होंने जोन्हा फॉल में समय बिताया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया.


उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हरी-भरी वादियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिला. इस दौरान उन्होंने स्थानीय फलों का स्वाद लिया और आसपास के लोगों से आत्मीय बातचीत भी की.


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जोन्हा फॉल की निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है. उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर सभी की साझी विरासत है, जिसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.


हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड के किसी भी हिस्से में जाएं, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में हर आगंतुक का स्वागत करती है. उन्होंने देशभर के पर्यटकों को झारखंड आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव हर सैलानी के लिए यादगार रहेगा.


जोन्हा फॉल के मनोरम दृश्य को निहारते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें बार-बार अपनी ओर आकर्षित करती है. उन्होंने कहा कि यह स्थल पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर है, लेकिन समय के अनुरूप इसका अपेक्षित विकास नहीं हो सका है. उन्होंने जोन्हा फॉल को और बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया. 

 

इस दौरान कल्पना सोरेन ने झरने के मनमोहक दृश्य के बीच तस्वीरें और सेल्फी भी लीं तथा आसपास के प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाया.


उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए जोन्हा फॉल जाने वाले दोनों मार्गों पर आम पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई. रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फॉल घूमने पहुंचे थे, लेकिन प्रवेश प्रतिबंधित होने से कई लोगों को लौटना पड़ा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही