Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) रांची के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव ने विशिष्ट अतिथि पुष्पा हस्सा (जेएसएसपीएस, खेलगांव), राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं मो. फरीद के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया. 

Uploaded Image
मुख्य अतिथि अजय नाथ सहदेव ने कहा कि फुटबॉल झारखंड ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है और राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भविष्य में फीफा विश्व कप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन करें.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आयोजन सचिव एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता विद्यालयी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सशक्त मंच उपलब्ध कराती है. उन्होंने प्रतियोगिता के पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन का भरोसा दिलाते हुए खिलाड़ियों से टीम भावना और निष्पक्ष खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील की.

 

प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में राज्य के पांचों प्रमंडलों की विजेता टीमों के 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

 

पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम:

अंडर-17 बालिका: संथाल परगना ने कोल्हान को 7-0 से हराया.

अंडर-17 बालक: दक्षिण छोटानागपुर ने उत्तर छोटानागपुर को 3-1 से पराजित किया, जबकि संथाल परगना और कोल्हान के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा.

अंडर-15 बालक: उत्तर छोटानागपुर ने दक्षिण छोटानागपुर को 2-0 तथा संथाल परगना ने कोल्हान को 4-0 से हराया.


कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य खेल कोषांग, प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही