Search

 
 
 

Ranchi News: पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने रविवार को "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत रांची में विशाल मशाल जुलूस निकाला. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर रोक, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
 

Ranchi: पेपर लीक के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने रविवार को "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत रांची में विशाल मशाल जुलूस निकाला. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर रोक, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में विफल रहने का आरोप लगाया. नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. पार्टी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/80-of-primitive-tribal-settlements-lack-tap-water-facilities

https://lagatar.in/re-neet-controversy-nta-responds-to-congresss-allegations-claims-several-omr-sheets-are-fake-and-ai-generated

 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वर्ष 2016 से अब तक कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है. उनका कहना है कि इन अनियमितताओं के कारण कई छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और कुछ ने आत्महत्या जैसा कदम भी उठाया. नेताओं ने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की मांग की.

 

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे "छात्रों की गूंज" अभियान के जरिए छात्रों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई जाएगी. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए पेपर लीक पर स्थायी रोक लगाने और छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही