Search

 
 
 

Ranchi News: हल्द्वानी शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस ने इसे दलित अपमान और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए शुक्रवार को रांची में सत्याग्रह किया.
 
बापू वाटिका में कांग्रेसी कार्यकर्ता

Ranchi: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस ने इसे दलित अपमान और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए शुक्रवार को रांची में सत्याग्रह किया.

इसे भी पढ़ें: 

रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट गेस्ट हाउस से बापू वाटिका तक पैदल मार्च निकाला और सत्याग्रह किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का आरोप है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद सभा स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया, जो सामाजिक समता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना का अपमान है.

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी ने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया. ऐसे में सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण की घटना बेहद निंदनीय है.उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में पूरे झारखंड के जिला मुख्यालयों में पैदल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया गया है.

 

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अगर आज भी किसी व्यक्ति के स्पर्श से किसी स्थान को अपवित्र माना जाता है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है. जाति और छुआछूत की सोच को खत्म करना समाज की जिम्मेदारी है.

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भेदभाव और नफरत को बढ़ावा देती हैं. कांग्रेस संविधान और समानता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी.

 

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी ने आरोप लगाया कि आज भी छुआछूत की सोच मौजूद है. उन्होंने कहा कि ऐसी सोच के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.

 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी संविधान, सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने की बात कही. एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है.

 

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो" का संदेश दिया और सामाजिक सद्भाव, समानता तथा संविधान के सम्मान का संकल्प लिया.

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी. इस सत्याग्रह में केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक दुबे समेत सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही