Search

 
 
 

Ranchi News : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

बढ़ती महंगाई, गैस और पेट्रोल/डीजल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर सिर पर उठाकर आम जनता पर बढ़ती महंगाई के बोझ को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया. साथ ही प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया गया.
 

Ranchi : बढ़ती महंगाई, गैस और पेट्रोल/डीजल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर सिर पर उठाकर आम जनता पर बढ़ती महंगाई के बोझ को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया. साथ ही प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया गया. 

 

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और दूध की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है और लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है.

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि कोयले समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी भारी वृद्धि हुई है. कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी और ईंधन की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं और आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

 

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि गरीब और मजदूर वर्ग की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.

 

नेताओं ने यूपीए सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून जैसी योजनाओं के जरिए ग्रामीण और गरीब तबकों को राहत देने का प्रयास किया गया था.

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा पर सामाजिक और धार्मिक मुद्दों के जरिए लोगों को बांटने की राजनीति करने का भी आरोप लगाया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही