Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 25 जुलाई को झारखंड में कांग्रेस का कैंडल मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस पार्टी 25 जुलाई की शाम झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकालेगी और सत्याग्रह करेगी. पार्टी ने कहा है कि यह कार्यक्रम छात्रों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: कांग्रेस पार्टी 25 जुलाई की शाम झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकालेगी और सत्याग्रह करेगी. पार्टी ने कहा है कि यह कार्यक्रम छात्रों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है.

 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है. उनका आरोप है कि जब छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं, तब उनके साथ सख्ती की जा रही है.

 

उन्होंने कहा कि सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से कैंडल मार्च निकालकर महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक जाया जाएगा. वहां सत्याग्रह कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया जाएगा. कांग्रेस ने परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न संगठन, छात्र, युवा, अभिभावक और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही