Search

 
 
 

Ranchi News : अरगोड़ा चौक के पास अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक यात्री बस पर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस को निशाना बनाकर गोली चलाई.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक यात्री बस पर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस को निशाना बनाकर गोली चलाई. घटना मंगलवार (12 मई) की रात करीब दस बजे की है.

 

घटना के समय मौके पर मौजूद पीसीआर और पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे.

 

पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही