Search

 
 
 

Ranchi News : पंडालों के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

Ranchi News : इस बार पंडालों में धार्मिक आस्था के साथ कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है.रेलवे सटेशन के दुर्गा पूजा पंडाल में केरल का ओणम पर्व को प्रदर्शित किया गया है.इस पंडाल में नाग देवता का स्वरूप को दर्शाया गया है. वहीं, केरल के लोकनृत्य को भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है. पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है.
 
पंडालों के पट खुले

Ranchi News : राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है. शहर के करीब 176 दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. सुबह से ही भक्त मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालों में पहुंचने लगे हैं.पंडालों में मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.

 

इस बार पंडालों में धार्मिक आस्था के साथ कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है.रेलवे सटेशन के दुर्गा पूजा पंडाल में केरल का ओणम पर्व को प्रदर्शित किया गया है.इस पंडाल में नाग देवता का स्वरूप को दर्शाया गया है. वहीं, केरल के लोकनृत्य को भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है. पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है.

 

विभिन्न देवी देवताओं की झलक पाकर खुश हुए श्रद्धालुओं

इसके अलावा भगवान विष्णु के वामन अवतार से जुड़ा प्रसंग भी दर्शाया गया है, जिसमे राजा महाबली के सिर पर भगवान विष्णु के पैर को स्पर्श करते हुए दिखाया गया है.मां दुर्गा की प्रतिमाओं के आसपास विभिन्न देवी-देवताओं के चित्रों को फ्रेम के माध्यम से सजाया गया है. श्रद्धालु इन चित्रों के जरिए एक मंच पर देवी-देवताओं के दर्शन कर रहे हैं.

 

इस पंडाल में आकर्षक रूप से सजावट की गई है.इसके अलावा धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है.साथ साथ देवी-देवताओं की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. कयोकिं एक और देवी देवताओं की विभिन्न रंगों से सजाए दिख रहे हैं,तो दूसरी और भगवान विष्णु पंडाल में स्थापित निंद्रा रूप में दिखाया गया है

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही