Search

 
 
 

Ranchi News : CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Ranchi News: हवलदार भुवनेश्वर पाल रांची के तिरिल स्थित CRPF कैंप में पदस्थापित थे. बताया जा रहा है कि जवान ने कैंप में ही खुद को गोली मारी. घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया.
 
सिबॉलिक फोटो.

Ranchi News : राजधानी रांची में रविवार को एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डालटनगंज निवासी हवलदार भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है.


हवलदार भुवनेश्वर पाल रांची के तिरिल स्थित CRPF कैंप में पदस्थापित थे. बताया जा रहा है कि जवान ने कैंप में ही खुद को गोली मारी. घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया.


जवान ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही